Wednesday, March 4, 2020

प्रकृति

             Today at kanpur

काली घटा छाई है आसमां पे,

कुछ काले ,कुछ सफेद परिंदे दे रहे हैं दस्तक आसमां पे ।

मैं काली पुतलियों से काली घटा का काला मंजर निहार रहा हूं छत से।

परिंदे तो कर रहे हैं इंतजार अपने घोसलों  के टूटने का,

तो हम भी कर रहे हैं इंतजार अपने हौसलों को टूटने का।

 लाचारी साफ झलक रही है लोगों के चेहरों से ,

परिंदे भी मायूस हैं इस प्रकृति के मंसूबों से ,

मंजर बिना कुछ किए ही गुजर गया ,हम लिखते ही रहे ,

परिंदे तो गुम हो गए मगर हम हंसते ही रहे ।

साहब :

ये प्रकृत है ,जब रुख़ मोड़ती है,

मानव लाचार सा और प्रौद्योगिकी सारी ठप हो जाती है। 









 Save the environment



2 comments: